बरुराज में दबंगों ने महिला को पीटा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के एक वार्ड में शुक्रवार को दबंगों ने डायन के आरोप में महिला की पिटाई कर दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर पीड़िता ने सूर्यकांत साह, मुन्ना साह, सोनू कुमार समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति और पुत्र शाही चौक स्थित किराना दुकान पर थे, तभी सभी आरोपित आ धमके और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर जान बची। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.