बरुराज नपं कार्यालय पर अधिक होल्डिंग टैक्स के विरोध में हंगामा
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को अधिक होल्डिंग टैक्स लेने के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। कार्यपालक पदाधिकारी और नगर अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। मो. तमन्ने, दहरिन अंजुम, मो. सहूद, समुद्री देवी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, आकाश कुमार आदि ने कहा कि नपं में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। बावजूद नगर प्रशासन द्वारा अधिक टैक्स थोपा जा रहा है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोशित लोगों ने बताया कि नगर प्रशासन नियमों को ताक पर रखकर टैक्स वसूल रहा है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर पंचायत के वजूद में आने की तिथि से ही होल्डिंग टैक्स लागू कर दिया है, जो कि पूरी तरह गलत है। बताया कि टैक्स का निर्धारण नियमानुसार साल 2025 से होना चाहिए। पिछली तिथियों से टैक्स थोपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.