मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मोतीपुर। बरुराज थाने के डुमरिया गांव में मंगलवार की देर रात विनोद पटेल की पत्नी रंजू देवी (37) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतका दो बच्चों की मां थी। थानेदार अभिषेक मिश्रा ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...