विकासनगर, जुलाई 2 -- रघुवीर रावत उद्यान विभाग में हुए पर घोटाले में सीबीआई कोर्ट से बरी होने पर त्यूणी यूके हाईटेक नर्सरी संचालक अनिल रावत ने इसे न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें साजिश कर फंसाया गया था,लेकिन आखिरकार महासू देवता की कृपा से न्याय की जीत हुई। इसके लिए उन्होंन महासू देवता का आभार प्रकट किया।विदित है कि सीबीआई कोर्ट देहरादून मे सुनवाई के दौरान साक्ष्य के अभाव मे यूके हाईटेक नर्सरी संचालक अनिल रावत सहित तत्कालीन निदेशक हरमिंदर सिंह बावेजा तत्कालीन मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, उद्यान सचल दल प्रभारी इंदू भूषण कुमोला को बरी कर दिया गया। यूके हाईटेक नर्सरी संचालक अनिल रावत ने बताया कि उन्होंने महासू देवता मन्दिर हनोल मे न्याय की पुकार लगाई थी। उन्होंने कहा उन्हें साजिशें रच के फंसाया गया थ। अनिल ने बताया कई ...