नई दिल्ली, जुलाई 11 -- बारिश के मौसम में चटपटा खाने की क्रेविंग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में पकौड़े, चाट और तीखा खाने की इच्छा ज्यादा होती है। अगर आपका भी इस मौसम में कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आप पनीर के शोले बनाकर तैयार करें। ये बिल्कुल दही के शोले की तरह बनते हैं लेकिन इसमें फिलिंग अलग तैयार की जाती है। पनीर के शोले की फिलिंग में पनीर के साथ आलू और चीज भी डाली जाती है। इसका स्वाद को बहुत अच्छा लगता है। सीखिए इसे बनाने का तरीका।पनीर के शोले बनाने की सामग्री - 6 ब्रेड स्लाइस - 250 ग्राम पनीर - दो छोटे उबले आलू - एक बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज - दो बारीक कटी हरी मिर्च - एक बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया - एक कटोरी कद्दूकस किया चीज - आधा छोटा चम्मच चाट मसाला - नमक स्वादानुसार - चिली फ्लैक्स - काली मिर्च पाउडर - तलने...