दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियौल के बच्चों ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक ऋषि रमण ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय के इतिहास, उद्देश्यों और शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। भ्रमण के दौरान बच्चों को प्रशासनिक भवन, आधुनिक कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान, आईसीटी लैब सहित अन्य शैक्षणिक एवं सहायक सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। छात्रों ने आधुनिक संसाधनों को देखकर उत्साह व्यक्त किया और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से काफी प्रेरित हुए। शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व एचएम श्वेता भारती, शिक्षक दल के अविनाश कुमार, राजीव कुमार, प्रज्ञा कुमारी, मो. रईस इकबाल...