अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन में दर्जन भर मकान और दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त करने की घटना में शामिल संगठित गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस और एसओजी टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बरियावन बाजार में 20 सितम्बर की रात्रि करीब 11 बजे बेखौफ 50-60 की संख्या में संगठित गिरोह के सदस्यों ने आतंक पैदा करके तीन जेसीबी से 11 मकान व दुकान ध्वस्त कर दिया था। मामले में अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत छह पुलिस कर्मियों और एक लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। सीओ सदर को भी हटा दिया गया था। बरियावन बाजार में आतंक पैदा करके अराजकता फैलाने वाले संगठित गिरोह में शामिल अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया फरीदपुर डल...