देवघर, जनवरी 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के बरियारबांधी दुर्गा मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपए और अन्य सामग्री चोरी कर ली। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को यह घटना का पता चला और उन्होंने तुरंत नगर थाना में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने कोई ठोस सुराग नहीं मिलने की जानकारी दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी की घटना की जांच तेज गति से जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.