देवघर, मार्च 7 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर पुलिस ने बरियारपुर से एक साइबर आरोपी को रंगेहाथ घर से गिरफ्तार किया है। जांच-पड़ताल के बाद शनिवार को उसे देवघर साइबर थाना भेज दिया गया। थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने बताया कि बिनोद दास के 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार दास अपने घर में एक व्यक्ति को बैंक कस्टमर केयर बनकर झांसे में ले रहा था। उसी क्रम में उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद किया गया है। एक मोबाइल व सिम कार्ड दूसरे के नाम का बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...