मुंगेर, अप्रैल 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार, झौआ बहियार पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-38 पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत शिविर एवं सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह और साइबर अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक किया गया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर एवं जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण हब की भूमिका और कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) गुंजन मौली, जिला मिशन समन्वयक शाली...