बेगुसराय, मार्च 15 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। बरियारपुर पूर्वी गांव के एक निजी स्कूल में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने इस मौके पर आरएसएस की स्थापना के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरएसएस देश की रीढ़ मानी जाती है। यह हिंदुत्व की भावना जगाता है और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करता है। कार्यक्रम में भाजपा के रामप्रवेश महतो, अजय कुमार, रंजीत कुमार सिंह आदि ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...