मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- सकरा। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को 21 वर्षीया छात्रा का फंदे से लटका शव मिला। वह इंटर कॉमर्स की छात्रा थी। कंपार्टमेंटल परीक्षा में फेल होने के बाद से अवसाद में रहती थी। सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। बरियारपुर थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...