बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बलिया, एक संवाददाता। बलिया प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर में सोमवार को पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। बीडीओ सह निर्वाची अधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि बरियारपुर पैक्स में कुल 932 मतदाता थे, जिनमें से मतगणना के बाद संतोष कुमार को 425 मत जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मधुसूदन सिंह को 71 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संतोष कुमार ने 354 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। निर्वाची अधिकारी ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई गई। यह भी पढ़ें- कटिहार बरारी प्रखंड के चार पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए मतदान जारी जिला गव्य विकास अधिकारी मुंगेर को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। बताया...