गंगापार, जनवरी 25 -- सैदाबाद प्रीमियम लीग क्रिकेट महासंग्राम का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। आखिरी गेंद तक चले रोमांच और दर्शकों की तालियों के बीच बरियापुर की टीम ने हनुमानगंज को एक रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ सुरेश चंद्र मौर्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख, हंडिया ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए। कहा कि ऐसे टूर्नामेंट ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं। सैदाबाद बाजार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरियापुर की टीम ने 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनुमानगंज की टीम ने अंतिम ओवर तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन ...