रांची, दिसम्बर 10 -- रांची। बरियातू सत्तार कॉलोनी निवासी सादिक रहमान ने शफीक रहमान, नाजिया फलक समेत अन्य पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और पैसे निकालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सादिक ने सभी के विरूद्ध बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सादिक ने पुलिस को बताया कि पांच दिसंबर को सभी आरोपी घर में घुस गए। मारपीट करते हुए आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज भी की। इधर, पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...