मुंगेर, फरवरी 16 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जमालपुर-बरियारपुर रेलखंड स्थित पुरानी बरियाकोल सुरंग के अंदर रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात पुरुष का धड़-विहीन सिर मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नयारामनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि, सुरंग के भीतर पोल नंबर- 355/22 के पास ट्रैक किनारे पत्थरों के नीचे एक मानव सिर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सिर को बरामद किया। इसके बाद आसपास कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन मृतक का धड़ नहीं मिल सका। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि, हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और पहचान छिपाने की नीयत से शव के टुकड़े कर सिर को सुरंग में फेंका गया। घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिल...