बिहारशरीफ, मार्च 2 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के बराह पंचायत सरकार भवन में केक काटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही ग्रामीणों ने होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया। मुखिया सीता देवी, ईं. अशोक कुमार, कमलेश कुमार उर्फ पिंटू और चंद्रोदय कुमार ने केक काटा। लोगों ने मुख्यमंत्री को बिहार का शिल्पकार और विकास का पर्याय बताया। फगुआ गीतों पर लोग जमकर झूमें। मौके पर तेलमर मुखिया विद्यानंद बिंद, ब्रजेश, सुजीत, महेश, मुन्ना आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...