पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पूरनपुर। हिटी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित चार शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन सगे भाई हैं। इस दौरान दो शिकारी गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए शिकारियों के पास से एक तमंचा, नाजायज बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों शिकारियों को जेल भेज दिया। एक शिकारी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल में 15 अप्रैल को शिकारियों ने गोली मारकर जंगली सुअर का शिकार कर दिया था। इस दौरान शिकारियों ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग भी की थी। इस मामले में वन रक्षक अनिल कुमार की ओर से थाना माधोटांडा में हरजिंदर सिंह, बलजीत सिंह और अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। 21 अप्रैल को पुलिस ने पीटीआर की नवदिया बीट के गेस्ट हाउस के पास सीतापुर नहर ब्रांच के पास से मुठभेड़ के ...