पलामू, जून 24 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बराही गांव में मंगलवार की मध्य रात में मोटर चोरी करने पहुंचे गिरोह के एक सदस्य को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। हालांकि गिरोह के अन्य दो सदस्य दो मोटर चोरी कर बोलेरो गाड़ी से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सुधीर कुमार यादव के रूप में की गई है। वह छतरपुर थाना के कचनपुर गांव का निवासी है। ग्रामीणों ने गिरफ्त में आए चोर से कड़ाई से पूछताछ की। ग्रामीणों के अनुसार उसने स्वीकार किया कि उसके पकड़े जाने से पहले उसके साथी दो मोटर एक बोलेरो वाहन में लादकर फरार हो गए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी हुसैनाबाद थाना की पुलिस को दी। पुलिस रात में ही बराही गांव पहुंची और लोक हिरासत में लिए गए आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर थाना ले आई है।

गिरफ्ता...