सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- परिहार। थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही गांव में बुधवार की देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गृहस्वामी राज किशोर साह का घर उसकी चपेट में आ गया। घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और दो थ्रेसर मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात घर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। तेज हवा के कारण आग फैलने का खतरा और बढ़ गया, इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने-अपने घरों की सुरक्षा में ...