भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर। बरारी थाना के पास स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी को लेकर मंदिर के पुजारी श्यामाकांत मिश्र के बयान पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मंदिर से पीतल का नाग और पीतल के ही कलश की चोरी कर ली गई। यह भी बताया है कि पंडित जी के कमरे का ताला तोड़कर वहां से पैसे भी चोर ले गए हैं। पंडित जी का कहना है कि मंदिर परिसर के पट उनके कमरे का ताला तोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...