भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता बरारी में मारपीट के मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज कराया गया है। एक तरफ से महिला ने केस किया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसके ससुराल वाले अक्सर घर से निकालने की धमकी देते थे। 23 मई को उसके देवर रोहित ने अपने अन्य चार साथियों के साथ उसके साथ दुर्व्यवहार किया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। बच्चे रोने लगे तो उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां आ गए। कुछ महिलाएं भी उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उन महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। दूसरी तरफ से रोहित ने केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- पति समेत तीन पर कराया केस उसने पुलिस को बताया है कि घर का गेट खोलकर अंदर गए तो देखा कि महिला अपनी मां और आस-पास के लोगों को इकट्ठा कर ली थी। उन लोगों के हाथ में लाठी डंडा और अन्य धारदार हथियार था। उन लोगों ने हमला कर द...