बरारी में बढ़ा मखाना खेती का रकबा, किसानों का बढ़ रहा रूझान
कटिहार, मई 10 -- बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के दुर्गापुर, बरेटा, काबर, पश्चिमी बारीनगर, लक्ष्मीपुर, पूर्वी बारीनगर, दक्षिणी भंडारतल, रौनियां तथा सिक्कट पंचायतों में इस वर्ष बड़े पैमाने पर मखाने की खेती की जा रही है। बेहतर मुनाफा मिलने के कारण किसान अब धान की खेती छोड़कर मखाना की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र में लगभग तीन हजार हेक्टेयर में मखाने की खेती होने का अनुमान है। किसानों का कहना है कि धान की अपेक्षा मखाने की खेती में अधिक मुनाफा होता है। मखाना की बुआई कीचड़युक्त एवं निचली जमीन में की जाती है। खेतों में लगातार पानी बनाए रखना पड़ता है। बरारी क्षेत्र में इस वर्ष मखाना के साथ-साथ मक्का की खेती भी बड़े पैमाने पर हो रही है। किसानों का झुकाव मखाना की ओर अधिक देखा जा रहा है। किसान अजय मेहता, गणेश महतो, जयराम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.