कटिहार, अप्रैल 29 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की कथित मिलीभगत से बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है।जिससे पर्यावरण संतुलन पर खतरा मंडराने लगा है।ग्रामीणों के अनुसार माफिया बेखौफ होकर कीमती लकड़ियों की कटाई कर रहे है और जंगलों को तेजी से वृक्षविहीन बनाया जा रहा है। दिन-रात चल रही इस अवैध गतिविधि के कारण क्षेत्र की हरियाली लगातार घटती जा रही है। कई जगहों पर तो पूरी तरह से साफ कटान कर दिया गया है।जिससे यह भी पढ़ें- अवैध लकड़ी काटने और ढोने में 12 पर केस दर्ज भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- हरियाली पर चला आरा, धड़ल्ले से कट रहे हरे पेड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...