भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सोमवार सुबह बरारी घाट पहुंचकर यात्रियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नाव से यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत कर किराया व्यवस्था के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। बरारी घाट पर स्थापित अस्थायी थाना का भी मुआयना किया तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही जीविका दीदियों द्वारा संचालित रसोई में भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया एवं प्रतीक्षा शिविर में यात्रियों की सुविधा के लिए मैट बिछाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। यह भी पढ़ें- फोटो : बरारी घाट के प्रतीक्षा शिविर में बिछेगा मैट यह भी पढ़ें- गंगा पार में भी भागलपुर की तरह खुले दीदी की रसोई यह भी पढ़ें- सुल्त...