बरारी और महादेवपुर घाट पर प्रशासन रहा मुस्तैद
भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध हो जाने के बाद भागलपुर-नवगछिया वैकल्पिक जल मार्ग के लिए बरारी घाट तथा महादेवपुर घाट पर यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा बरारी घाट तथा महादेवपुर घाट पर जगह-जगह शौचालय की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जहां एक ओर प्रकाश की व्यवस्था की गई है। वहीं भारी तादाद में आपदा मित्रों को दोनों घाट पर रखा गया है। साथ ही चलाई जाने वाली नाव पर भी आपदा मित्र को रखा जा रहा है ताकि हर परिस्थिति में यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके। यह भी पढ़ें- नवगछिया अनुमंडल को मिली एसडीआरएफ की नई टीम बड़े स्टीमर पर प्रशासन की निगरानी में लोगों को चढ़ाया और उतरवाया जा रहा है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.