जहानाबाद, अप्रैल 20 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बरामा पंचायत में सोमवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जिसमें दिनभर मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें लगी रहीं। हालांकि, वोट देकर लौट रहे मतदाताओं की खामोशी ने प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच असमंजस की स्थिति बनाए रखी। किसी भी मतदाता ने खुलकर अपनी पसंद जाहिर नहीं की, जिससे चुनाव परिणाम को लेकर अटकलों का दौर जारी रहा। चुनाव के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष मिश्रा ने बूथों के निरीक्षण के क्रम में मतदान कर्मियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- कटिहार बरार...