मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। औराई थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल संचालक से प्रेम विवाह करने वाली शिक्षिका ने तीन दिन पहले सिजेरियन से बच्ची को जन्म दिया। उसका एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। औराई थाना की पुलिस की ओर से कोर्ट में मंगलवार को एक अर्जी दाखिल की गई है। इसमें उसके स्वास्थ्य के कारणों से तत्काल उसका बयान दर्ज कराने में असमर्थता जाहिर की गई है। उसके स्वस्थ होने पर बयान कराया जाएगा। स्कूल संचालक व शिक्षिका के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण औराई से लेकर एसेएमसीएच में तनाव व्याप्त है। इस तनाव को लेकर शिक्षक के घर, स्कूल व एसकेएमसीएच में पुलिस तैनात की गई है। शिक्षिका के परिजन ने अपहरण की कराई एफआईआर : शिक्षिका के परिजनों ने औराई थाना में उसके अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपित स्कूल संचालक फरार है। आईओ सह औराई थाने की ...