चंदौली, जून 7 -- नियामताबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आबकारी विभाग और अलीनगर पुलिस ने 2 करोड़ 57 लाख 88 हजार रुपए की अवैध शराब नष्ट किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर थाने में दर्ज आबकारी के कुल 192 मामलों से संबंधित शराब को नष्ट किया गया है। इसके लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही जेसीबी से मानक का अनुरूप गड्ढा खुदवा कर शराब को नष्ट किया गया। टीम में सीजेएम न्यायालय क्लर्क दीपू पटेल, आबकारी निरीक्षक संगीता जायसवाल, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला, अभियोजन अधिकारी मनोज कुमार पांडेय और विपिन कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...