खगडि़या, सितम्बर 5 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने नाटकीय ढंग से लापता एक किसान को 49 वें दिन उसके घर से ही बरामद कर शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में संबंधित कोर्ट में उसका बयान दर्ज करवाने के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक माली पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी राजेश्वर यादव के पुत्र ललन यादव गत 16 जुलाई के अपरान्ह चार बजे के करीब अपने घर से नाटकीय ढंग से लापता हो गया था। इस संबंध में लापता ललन यादव की पत्नी किरण देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने निकटतम तीन रिश्तेदारों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जमीन विवाद को लेकर अपहरण कर उसे लापता कर देने की शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सिंहवाड़ा:फर्जी निकला किशोर के अपहरण का मामला इस संबंध में पुलिस ने गत 19 जुलाई को बेलदौर थाना कांड संख्या 250/2026 दर्ज कर इसकी जांच की जिम्मेवारी एसआई अभ...