प्रयागराज, अप्रैल 12 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के बरहाकला ग्राम पंचायत अंतर्गत बबुरा गांव में शनिवार देर रात घर के बरामदे में सो रही 62 वर्षीय कस्तूरा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उनके शरीर से सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले, जिससे हत्या के पीछे लूट की आशंका भी जताई जा रही है। रविवार सुबह नातिन राधा के शोर मचाने पर घटना की जानकारी हुई, तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।बबुरा गांव के सेवानिवृत्त रेलकर्मी उमाशंकर बिंद की करीब दस महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उनकी दोनों बेटियों उषा व रेनू की शादी हो चुकी हैं। उमाशंकर की पत्नी कस्तूरा देवी अपनी 16 वर्षीय नातिन के साथ घर में रहती थीं। शनिवार रात वह बरामदे में चारपाई पर सो रही थीं। देर रा...