भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ जोर जबरदस्ती का मामला सामने आया है। हरकत में आई पुलिस ने दलित उत्पीड़न समेत अन्य मामलों में मुकदमा कायम किया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। तहरीर में पीड़िता ने कहा कि 29 मार्च की रात वह अपने बच्चों एवं ननद के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। राकेश कुमार यादव नामक युवक रात में आ गया। उसने जोर जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर मुंह दबा दिया और कहा कि जान से मार देगा। आए दिन वह प्रताड़ित करता है। कहा कि ससुर की मौत हो गई है। ऐसे में घर में घर पर किसी पुरुष के ना रहने पर अक्सर परेशान करता है। औराई थाने की पुलिस ने दलित उत्पीड़न, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.