सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- कादीपुर। गाय का बछड़ा बरामदे में क्या चला गया दो पक्षों में मारपीट हो गई।जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के पलिया गोलपुर गांव निवासी नीलम पत्नी विनोद का आरोप है कि सोमवार की रात उनके गाय का बछड़ा विपक्षी के बरामदे में चला गया। जिससे नाराज विपक्षी उनके पति को मारने के लिए दौड़ा लिया। वह डर बस घर में घुस गए।आरोप है कि विपक्षियों ने घर में घुसकर नीलम एवं उनके पति विनोद ,ससुर पांचू तथा पुत्री सुमन को लात, घूसो से मारापीटा।जिससे काफी चोट आई।उधर मालती पत्नी बिरजू का आरोप है कि विपक्षी घर में घुसकर मालती एवं उनके पुत्र आदित्य, अर्पित तथा अतुल को लाठी, डंडों से मारापीटा।जिससे काफी चोट आई। प्रभादेवी निरीक्षक श्याम सुंदर...