उरई, फरवरी 15 -- उरई। पटेल नगर में रविवार दोपहर बुजुर्ग बरामदे में फिसलकर गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पटेल नगर निवासी 80 वर्षीय प्रतिपल राठौर रविवार दोपहर 12 बजे कमरे में बैठे थे। तभी पानी पीने के लिए घर में जा रहे थे। बरामदे से गुजरते समय अचानक पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...