आजमगढ़, मार्च 2 -- आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के लल्लूगंज बाजार में रविवार की रात अज्ञात कारणों से बरामदे में खड़े टेंपो में आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाई। तब तक टेंपो पूरी तरह से जल चुका था। संजीव कुमार प्रजापति ने घर के बरामदे में टेंपो खड़ा किया था। दूसरे मकान में परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से टेंपो धू-धू कर जलने लगा। आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। संजीव कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व भी आग लगाने का प्रयास किया गया था। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...