बरात से लौट रहे युवकों पर हमला, दो भाइयों समेत तीन घायल
बागपत, जून 25 -- बड़ौत में बरात से वापस लौट रहे शहर के तीन युवकों की कार को पड़ौसी युवकों ने रूकवा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए धारदार हथियारों से हमला किया। जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। शहर के बड़ौत रोड पर रहने वाले कपिल ने बताया कि सोमवार रात वह अपने भाई अजय और राहुल के साथ पड़ोसी की बरात में गया था। बताया कि टैंट में खाना खाते समय मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया कि वहां से किसी तरह निकलकर वे अपनी कार में पहुंचे और घर के लिए चल दिए। आरोप लगाया कि पड़ोस के युवकों ने अपनी गाड़ी उनके पीछे लगा दी और रास्ते में ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। जिसके बाद आरोपियों ने लोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.