बरात से लौट रहे चालक से मारपीट, 20 हजार छीने
अलीगढ़, मार्च 23 -- चंडौस, संवाददाता। थाना क्षेत्र में बारात से लौट रहे एक बस चालक ने मारपीट कर नकदी छीनने का आरोप लगया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भवापुर टीकरी निवासी लोकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 9 मार्च की रात सवलपुर से बारात लेकर सासनी गया था। वापसी के दौरान चंडौस क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप पर बस खड़ी की। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उससे सिगरेट पीने को कहा जब पीड़ित ने सिगरेट पीने से मना किया तो वह विवाद करने लगे। पीड़ित ने थोड़ी देर में तीन-चार अन्य युवक भी आ गए और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर नहीं रुके। आरोप है कि हमलावर 20 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए और जान से मारने की धमकी भी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.