फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- टूंडला थानान्तर्गत एक बरात में शामिल होकर अपने घर आगरा कार से लौट रहे दो भाईयों को गांव चंडिका के पास हमलावरों ने घेर लिया तथा जमकर मारपीट की। पीड़ितों ने थाना टूंडला में मुकदमा दर्ज कराया है। आकाश सिसौदिया पुत्र दिनेश कुमार सिसौदिया निवासी कालिन्द्री विहार ट्रांस यमुना आगरा अपने भाई अमन के साथ ठार गंगाराम में बरात में आए थे। वह बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान चंडिका के पास चार पांच लोग सडक के बीच बैठकर शराब पी रहे थे। जब उनसे सडक से हटने को कहा तो गाली गलौज करने लगे। जब मना किया तो उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। जब पीड़ित चिल्लाए तो आरोपियों के अन्य साथी भी पहुंच गए तथा उन्होंने भी उनके साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए तथा सोने की चैन एवं घड़ी मौके पर गिर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान ...