मिर्जापुर, मई 9 -- चेतगंज। चील्ह के तिलठी गांव बारात में शामिल होने आए बराती की बाइक चोरी हो गई। भदोही के औराई थाना क्षेत्र के कोईलरा गांव निवासी मुकेश कुमार गुरुवार की रात चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव एक बारात में शामिल होने आए थे। बाइक खड़ी कर बारात में चले गए। सुबह जब देखा तो उनकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने पुलिस चौकी चेतगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...