आजमगढ़, जुलाई 9 -- मेहनाजपुर/लालगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दंडवल गांव में मंगलवार रात बरात में एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय खुरसू गांव के प्रधान श्याम कन्हैया राजभर का बेटा आनंद राजभर मंगलवार को अपने मित्र गौरव पांडेय की बहन की शादी में शामिल होने के लिए मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव में गया था। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मारपीट के दौरान तेल की कढ़ाई में गिरा युवक, मौत बरात में खाना खाने के दौरान उस पर सब्जी गिर गई। जिसे लेकर आनंद का डंडवल गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। दोनों प...