फतेहपुर, मार्च 24 -- विजयीपुर। किशुनपुर क्षेत्र के एकडला गांव में मंगलवार रात बाइक सवार युवकों ने कार सवार बरातियों के साथ मारपीट करते हुए कार तोड़ दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। धाता कस्बा निवासी गणेश कुमार ने बताया कि वह एकडला गांव में एक बरात में सम्मिलित होने गया था। अपने दोस्त महेश, सूर्य प्रताप, अरविंद के साथ घर कार से लौट रहे थे, तभी आबादी के बाहर गांव के दिलीप, शिवा और अंशुल ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर गाड़ी में हमला कर तोड़फोड़ किया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि बराती रास्ते मे डीजे बजा रहे थे। रास्ता न देने का कारण विवाद हो गया था जिसके उन्हें चोटें आई हैं। वहीं थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.