मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरबसा गहरवार गांव तीन दिन पूर्व बारात में हुई मारपीट का मामला पुलिस की जांच तक ही सिमट कर रह गया। जबकि मारपीट के बाद बगैर शादी के ही बरात वापस लौट गई थी। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के गिरगोंठा निवासी राजेश कुमार केसरी के पुत्र महेश कुमार केसरी की बारात 27 अप्रैल को बरबसा गहरवार गांव आई थी। द्वारचार और जयमाल की रस्म पूरी हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- बारात आए किशोर को पीटा आरोप हैकि कन्या पक्ष के छोटेलाल केसरी एवं लक्ष्मण केसरी के उकसाने पर तिलक, रोहित, राहुल केसरी, अंशू, दिलीप, महेश समेत दर्जनों लोग लाठी-डंडा एवं धारदार हथियार लेकर बरातियों ...