आजमगढ़, जून 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के भांदो गांव में मंगलवार की रात बारात में भोजन करने गए राजगीर की पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई। गांव के कब्रिस्तान में बुधवार की भोर में उसका शव मिला। पुलिस तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। 42 वर्षीय अखिलेश राजगीर का काम करते थे। पड़ोसी के घर मंगलवार की रात बारात आई थी। अखिलेश बारात में रात को भोजन करने के लिए गए थे। घर नहीं लौटे, रात में परिवार के लोग उनकी तलाश शुरू की। बुधवार की भोर में गांव के कब्रिस्तान में घायलावस्था में मिले। परिजन उन्हें लेकर मार्टीनगंज सीएचसी पर ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...