कन्नौज, अप्रैल 28 -- खुशियों भरे शादी के माहौल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब डांस के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में बरात में नाचने को लेकर हुए झगड़े के बाद दुल्हन के चाचा ने दूल्हे और उसके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और अंततः खाकी के कड़े पहरे के बीच सात फेरे संपन्न हुए।उधर मामले में तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​​घटना सोमवार देर शाम की है, जब सौरिख के नंदपुर खिरिया गांव से संजय राजपूत की बरात बरुआहार गांव पहुंची थी। यह भी पढ़ें- मैथना गांव में बारातियों से मारपीट, तीन घायल बैंड-बाजे की धुन पर बाराती नाचते हुए जा रहे थे। इसी दौरान गांव की गलियों में डांस करते समय दुल्हन के चाचा भूरा उर्फ प्रभुदयाल...