बरात में अक्षत फेंकने को लेकर मारपीट
आजमगढ़, जून 3 -- सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरूआ गांव में बरात के दौरान घरातियों और बरातियों में परछन के दौरान अक्षत फेंकने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घरातियों ने एक युवक को पीटकर घयल कर दिया। पुलिस चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। हैदराबाद निवासी अंकुर ने आरोप लगाया कि उनके मौसी के बेटे जयहिंद की बरात गड़ेरुआ गांव में गई थी। अजीत कुमार, अखिलेश, रामप्रवेश पुत्र पतिराज और गोलू पुत्र शेषनाथ निवासी गड़ेरूआ ने भोजन करते समय बुलाकर मारापीटा। तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.