बलिया, मई 8 -- पूर, हिन्दुस्तान संवाद। पकड़ी क्षेत्र के एक भीटिया गांव की चट्टी पर शुक्रवार को स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार दूल्हा और उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने छोटे भाई को रेफर कर दिया। गंभीर हालत में दूल्हा का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित पांडेय की बरात शुक्रवार को ही बांसडीह जानी थी। परिवार में बारात निकालने और परछावन की तैयारियां चल रहीं थी। इस बीच दूल्हा अंकित अपने छोटे भाई 18 वर्षीय सर्वजीत पांडेय के साथ बाइक से दाढ़ी बनवाने के लिए एक भीटिया चट्टी पर गया था। वापस लौटते समय गांव के पास ही सामने से आ रही स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों भाई घायल हो गए। डाक्टरों ने सर्वजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.