बरेली, मार्च 19 -- बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित पंचशील नगर में बारात घर की भूमि को नियम विरुद्ध बेचने का आरोप कॉलोनी वासियों ने लगाया है। वहीं मामले की जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई के लिए डीएम व एसएसपी को पत्र भी भेजा है। इस संबंध में कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि कॉलोनी के ले आउट में जेा भूमि बारात घर के लिए आरक्षित है। इसको कॉलोनी के समिति के ही सदस्यों ने नियम विरुद्ध तरीके से अन्य को बेच दिया है। जिससे कॉलोनी के लोगों में रोष है। उन्होने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...