बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती। बरात आए एक व्यक्ति पर चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खामोखर निवासी गणेश कुमार यादव ने तहरीर देकर बताया है कि गत सात मार्च की रात करीब 11 बजे दसिया स्थित एक मैरेज हाल पर गांव के अमरेन्दर चौधरी के भाई की शादी में शामिल होने आए थे। आरोप है कि बरात में खाना खाते वक्त उनके गांव के कमलेश चौधरी ने अपशब्द कहा। मना करने पर चाकू से वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने बरात के लोग आए। यह देख कमलेश जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कमलेश निवासी खामोखर थाना मुंडेरवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...