आजमगढ़, मई 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व बराती की हत्या की घटना में वांछित चल दो और आरोपियों को पुलिस ने रजादेपुर चौराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, डंडा और राड बरामद किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के बेलसड़ी गांव से 29 अप्रैल को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर में बरात आई थी। जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर बरातियों और घरातियों में विवाद हो गया था। इस दौरान घराती पक्ष ने बरातियों पर चाकू, लाठी और राड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- बराती की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार इस हमले में बराती अमीरचंद निषाद की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य बराती घायल हो गए थे। इस घटना के संबंध में...