आजमगढ़, मई 1 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने बराती की हत्या के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शादी के कार्यक्रम में कूलर की हवा को लेकर आरोपियों ने 28 अप्रैल की रात एक बराती की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। तीन को घायल कर दिया था। पुलिस नौ नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बारातियों से मारपीट के आरोपियों की तलाश में छापेमारी घटना का विवरण जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा स्थित इंदिरा नगर मोहल्ले में 28 अप्रैल को गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव से बरात आई थी। जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर घरातियों और बरातियों में विवाद हो गया था। इस दौरान घरातियों ने चाकू मारकर बराती अमीरचंद साहनी की हत्या कर दी थी। तीन और लोग घायल हो गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.